ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Teacher News: बिहार के BPSC शिक्षक ने क्यों उठा लिया आत्मघाती कदम? हैरान करने वाली है वजह

Bihar Teacher News: जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के गाँधी मैदान इलाके में एक बीपीएससी शिक्षक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतक शिक्षक के परिजनों में क

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के गाँधी मैदान इलाके में एक बीपीएससी शिक्षक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतक शिक्षक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने जो बात बताई उससे हर कोई हैरान है।


मृतक शिक्षक की पहचान परस बिगहा थाना क्षेत्र के करौता गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद उनके गांव से लेकर विद्यालय में मातम पसर गया है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि अचानक घर में चीखने चिल्लाने की आवाज आई, तो पता चला कि शिक्षक अभिषेक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।


उन्होंने बताया कि अभिषेक पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में था, जिस कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। परिजनों ने बताया कि टीचर की नौकरी लगने के बाद वह गांधी मैदान में अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ किराये के मकान में रहता था। उसकी पोस्टिंग सदर प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय गोनवां में थी, लेकिन विभाग द्वारा उसपर प्रेशर बनाकर ऑफिस के कार्य में लगाया जाता था।


परिजनों का आरोप है कि विभागीय प्रेशर के कारण वह काफी तनाव में रहता था। जिस कारण उसने अपने किराए के मकान में अहले सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उधर, मोहल्ले में घटना को लेकर कई तरह की बातें हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाश रही है और पड़ताल में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता