ब्रेकिंग
शराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाईट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौतBihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराशराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाईट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौतBihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतरा

बिहार: सुबह सवेरे खेतों की तरफ गया था शख्स, घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शख्स बुधवार की सुबह खेतों की तरफ गया था। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने गोल

बिहार: सुबह सवेरे खेतों की तरफ गया था शख्स, घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शख्स बुधवार की सुबह खेतों की तरफ गया था। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर उसकी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना नासरीगंज थाना क्षेत्र के इटिम्हा बधार की है।


मृतक की पहचान नासरीगंज थाना क्षेत्र के इटिम्हा निवासी विक्रमा यादव के 25 वर्षीय बेटे पप्पू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह पप्पू शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जब गांव के कुछ अन्य ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे तो पप्पू का खून से सना शव देखा और घटना की जानकारी पप्पू के परिजनों को दी।


उधर, वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। किस कारण से पप्पू की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पप्पू के दोस्तों और परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।