ब्रेकिंग
मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश

बिहार में कहर बरपा रहे बदमाश: सुबह सवेरे गोली मारकर ले ली युवक की जान, हत्या के बाद इलाके में सनसनी

NAWADA: बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने सुबह सवेरे एक शख्स की गोली मारकर

बिहार में कहर बरपा रहे बदमाश: सुबह सवेरे गोली मारकर ले ली युवक की जान, हत्या के बाद इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने सुबह सवेरे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले की है।


दरअसल, रविवार की सुबह पटेल नगर मोहल्ले में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। युवक की पहचान पोस्टमार्टम रोड निवासी राकेश कुमार के बेटे अमन राज के रूप में हुई है। आनन फानन में घायल अमन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सुबह सवेरे हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता