ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, ससुराल में छिपकर बैठे नक्सली को दबोचा, दो साल से थी चंदन की तलाश

BAGAHA: दो साल से फरार नक्सली चंदन को बगहा से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। बताया जाता है कि लौकरिया थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में

बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, ससुराल में छिपकर बैठे नक्सली को दबोचा, दो साल से थी चंदन की तलाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: दो साल से फरार नक्सली चंदन को बगहा से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। बताया जाता है कि लौकरिया थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में चंदन का ससुराल है जहां वह छिपकर बैठा हुआ था। इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तब इसके आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस की मदद से नक्सली चंदन को गिरफ्तार किया


लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली चंदन पर नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने का आरोप है। बता दें कि 2 साल से पुलिस को चंदन की तलाश थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। 24 नवंबर 2021 को लौकरिया थाने में हरनाटांड़ के कुछ लोगों के द्वारा नक्सली के नाम पर लेवी मामले मांगे जाने की शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज कराया गया था। 


जिसके बाद एसटीएफ ने मामले में कार्रवाई की और नक्सली चंदन को चिन्हित किया लेकिन चन्दन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया और तब से पुलिस की पकड़ से लगातार वह फरार चल रहा था। आखिरकार एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से चंदन को धड़ दबोचा। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता