ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार: शिक्षक के साथ फरार हुई छात्रा का वीडियो वायरल, कहा.. अब जीना और मरना साथ-साथ

BETTIAH: बेतिया में एक नीजि कोचिंग के शिक्षक के साथ घर से फरार हुई छात्रा ने वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी कर छात्रा ने बताया है कि शिक्षक उसे लेकर नहीं भागा है बल्कि वह शि

बिहार: शिक्षक के साथ फरार हुई छात्रा का वीडियो वायरल, कहा.. अब जीना और मरना साथ-साथ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया में एक नीजि कोचिंग के शिक्षक के साथ घर से फरार हुई छात्रा ने वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी कर छात्रा ने बताया है कि शिक्षक उसे लेकर नहीं भागा है बल्कि वह शिक्षक को भगाकर ले गई है। छात्रा ने अपने परिजनों पर अपहरण का झूठा केस दर्ज कराने का आरोप लगाया है। 


इस वायरल वीडियो में प्रेमिका काजल अपनी शादी के बारे में बता रही हैं। उसने कहा मैं काजल कुमारी 19 वर्षी बोल रही हूँ। मैं प्रेमी शिक्षक को लेकर भागी हूँ। मेरे माता- पिता, भैया इस शादी के खिलाफ थे। हमलोगों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मैं इनसे कोचिंग पढ़ने जाती थी, इसी बीच मेरी इनसे बात होने लगी। तीन महीने पहले मैं कोचिंग पढ़ना छोड़ दी थी। 


छात्रा ने कहा कि मैं जब भी घर पर इनसे बात करती थी तब मेरे घर वाले इसका विरोध करते थें और मेरे साथ मारपीट भी करते थें। इसलिए मैं अपने प्रेमी शिक्षक बंधु चौधरी को लेकर भाग आई। मैं अब जिऊंगी तो बंधु चौधरी के साथ और मरूंगी तो बंधु चौधरी के साथ। मेरे घरवाले मुझे मारने की फिराक में थे तो मैं क्या करती। इसीलिए मैं भागकर इनके पास आई और इनको लेकर भाग गई। मेरे घर वाले मुझे मारने की फिराक में थे तो मैं क्या करती। मेरे घर वाले झूठे केस किए हुए नवलपुर थाने में। हमलोगो ने शादी कर ली है। मेरे परिवार वालों ने जो केश दर्ज कराया है वो बिलकुल गलत है।  


वहीं, देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लड़की के पिता रामनाथ साह साह ने नवलपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. जिस पर लड़की ने अपनी शादी का वीडियो बनाया है। नवलपुर थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की बात मुझे नहीं मालूम है। इस मामले में थाने में लड़की के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल, दोनों प्रेमी जोड़े की खोजबीन कीजै रही है। दोनों के सामने आने के बाद ही मामला साफ़ हो पायेगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता