ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

बिहार: श्मशान घाट से संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम विवाह कर हुई थी फरार

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से है, जहां प्रेम विवाह कर घर से फरार हुई युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा युवती के शव को जलाने की तैयारी चल रही

बिहार: श्मशान घाट से संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम विवाह कर हुई थी फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से है, जहां प्रेम विवाह कर घर से फरार हुई युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा युवती के शव को जलाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन ऐन वक्त पर मृतका का भाई श्मशान पहुंच गया और ससुराल वालों को शव जलाने से रोक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताया जा रहा है कि कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया गांव निवासी रूपलाल महतो की बेटी नीलम कुमारी करीब एक साल पहले एक लड़के के साथ प्रेम विवाह कर उसके साथ चली गई थी। इंदरवा पंचायत के नरकटिया गांव निवासी राजदेव साह के बेटे दिगंबर कुमार के साथ उसने प्रेम विवाह किया था। मंगलवार को अचानक युवती के मौत की खबर उसके भाई को मिली।


ससुराल वाले उसके शव को जलाने के लिए श्मशान लेकर पहुंचे थे। तभी मृतका का भाई मौके पर पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतका नीलम गर्भवती थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता