ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

बिहार : शिक्षा का मंदिर हो गया शर्मसार, लड़की को धोखे से स्कूल बुलाकर 7 लड़कों ने किया गैंगरेप

MADHUBANI: मधुबनी में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां आरोपी लड़कों ने नाबालिग लड़की को फोन कर उसे धोखे से स्कूल में बुलाया

बिहार : शिक्षा का मंदिर हो गया शर्मसार, लड़की को धोखे से स्कूल बुलाकर 7 लड़कों ने किया गैंगरेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां आरोपी लड़कों ने नाबालिग लड़की को फोन कर उसे धोखे से स्कूल में बुलाया और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सात लड़कों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार की सुबह आरोपितों ने लड़की के मोबाइल पर फोन कर किसी काम के बहाने उसे स्कूल में बुलाया और बारी बारी से सातों लड़कों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात में शामिल गांव के ही तीन आरोपियों मो. तौसीफ, मो. रब्बानी और मो. अफजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज भेज दिया है। जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है।


इधर, आरोपी लड़कों के परिजन पीड़ित परिवार पर केस दर्ज नहीं कराने का दबाव बना रहे थे लेकिन अंजाम की परवाह किए बिना पीड़ित लड़की का पिता थाने पहुंचा और सभी सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। सभी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट,पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म के धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।