ब्रेकिंग
‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालशराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्मानाबख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पर गरमाई सियासत, RJD ने उठाए सवाल; कहा- हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख देंबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीर‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालशराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्मानाबख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पर गरमाई सियासत, RJD ने उठाए सवाल; कहा- हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख देंबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीर

बिहार : शातिर चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के घर को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चुरा ले गए चोर

JAMUI : बिहार में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चोर इतने शातिर हो गए हैं कि किसी के भी घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं

बिहार : शातिर चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के घर को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चुरा ले गए चोर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : बिहार में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चोर इतने शातिर हो गए हैं कि किसी के भी घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। ताजा मामला जमुई जिले का है, जहां चोरों इस बार किसी और को नहीं बल्कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह के घर को अपना निशाना बनाया।


मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित पूर्व सीएम चंद्रशेखर सिंह के आवास में घुसकर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। शातिर चोर करीब 5 लाख की संपत्ति चुराकर फरार हो गए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की पत्नी मनोरमा सिंह भी पूर्व में सांसद रह चुकी हैं। चोरी की इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह का पूरा परिवार पटना में रहता था। पैतृक आवास की देखभाल का जिम्मा परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति को दे रखा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह के परिवार के लोग पैतृक आवास पहुंचे। पूर्व सीएम के भतीजे ने बताया कि घर के अंदर प्रवेश करने पर पाया कि घर का सभी सामान बिखरा पड़ा था और चोरों ने अलमारी और घर का दरवाजा तोड़ दिया था।


पूर्व सीएम के भतीजे हिमांशु के मुताबिक जब उन्होंने घर का मुआयना किया तो वहां से कई सामान गायब मिले। गहने, बनारसी साड़ी, कांसा पीतल का बर्तन, किचन का पूरा सामान, जमीन के जरूरी कागजात समेत एक जनरेटर गायब पाया गया। चोरी हुए सामानों की कीमत करीब पांच लाख रूपए से ऊपर है। पूर्व सीएम के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।