ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’15 अगस्त से पहले करा लें यह जरूरी काम, नहीं तो महंगा पड़ सकता है गैस सिलेंडर; घर बैठे ऐसे करें सत्यापनसबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तारसड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’15 अगस्त से पहले करा लें यह जरूरी काम, नहीं तो महंगा पड़ सकता है गैस सिलेंडर; घर बैठे ऐसे करें सत्यापनसबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तारसड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

बिहार: शातिर अपराधी नीतीश कुमार हथियार के साथ गिरफ्तार, Top20 बदमाशों में है शुमार

NAWADA: नवादा के टॉप 20 बदमाशों में शामिल नीतीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से एक देसी राइफल और कार्बाइन को भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश नीतीश

बिहार: शातिर अपराधी नीतीश कुमार हथियार के साथ गिरफ्तार, Top20 बदमाशों में है शुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा के टॉप 20 बदमाशों में शामिल नीतीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से एक देसी राइफल और कार्बाइन को भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश नीतीश कुमार छोटू यादव गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। 


डकैती, पुलिस पर हमला, अवैध हथियार रखने, हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराधों में शामिल कुख्यात अपराधी नीतीश की गिरफ्तारी को नवादा पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है। गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान की मदद से नीतीश को गिरफ्तार किया गया। नीतीश कुमार के विरुद्ध रोह थाना में हत्या, डकैती जैसी कई संगीन मामले दर्ज हैं।


बता दें कि गिरफ्तार नीतीश कुमार जिले के रोह प्रखंड क्षेत्र के महकार गांव का निवासी है। यह महकार गांव के ही छोटू यादव गिरोह का सदस्य है। छोटू यादव 15 जुलाई 2022 वह सदर अस्पताल नवादा से फरार हो गया था। उसके बाद से छोटू अपना गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। उसके खिलाफ रोह थाना में 6 मामले दर्ज हैं। गिरोह के कई बदमाशों को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता