ब्रेकिंग
‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालशराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्मानाबख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पर गरमाई सियासत, RJD ने उठाए सवाल; कहा- हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख देंबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीर‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालशराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्मानाबख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पर गरमाई सियासत, RJD ने उठाए सवाल; कहा- हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख देंबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीर

बिहार : शराब पर सख्ती बढ़ी तो अफीम को बनाया कमाई का जरिया, नालंदा में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का खुलासा

NALANDA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। सरकार शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। एक तरफ जहां सरकार अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए ड्रोन से ले

बिहार : शराब पर सख्ती बढ़ी तो अफीम को बनाया कमाई का जरिया, नालंदा में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। सरकार शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। एक तरफ जहां सरकार अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए ड्रोन से लेकर हेलीकॉप्टर तक की मदद ले रही है। ऐसे में अवैध कारोबारी अब गांजा और अफीम को अपनी कमाई का जरिया बना रहे हैं।


शराब को लेकर सरकार की सख्ती के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अवैध कारोबारियों ने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती करनी शुरू कर दी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छबीलापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 12 कट्ठा जमीन में लगाई गई अफीम की फसल को नष्ट कर दिया।


पुलिस ने जमीन मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पूरे मामले पर छबीलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों को मिली सूचना के आधार पर डीएसपी और दंडाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। पोस्ता दाना के पौधों से अफीम बनाने का काम किया जा रहा था। जिन 10 लोगों की जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।