ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

बिहार: शादीशुदा महिला से संबंध बनाने के गुनाह में मौत की सजा, लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला

MUNGER: बिहार के मुंगेर में एक युवक को शादीशुदा महिला के प्यार के फेरे में जान गंवानी पड़ी. युवक महिला के घर पहुंच कर उसके साथ कमरे में बंद था. बात खुली तो फिर लोगों ने उसे लाठी-डं

बिहार: शादीशुदा महिला से संबंध बनाने के गुनाह में मौत की सजा, लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर में एक युवक को शादीशुदा महिला के प्यार के फेरे में जान गंवानी पड़ी. युवक महिला के घर पहुंच कर उसके साथ कमरे में बंद था. बात खुली तो फिर लोगों ने उसे लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला. पुलिस ने शव बरामद किया है और फिर महिला को हिरासत में ले लिया है.


ये मामला मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुर नगर के कुतलुपुर गांव का बताया जा रहा है. इस गांव के 26 साल के एक युवक का गांव की ही एक विवाहित महिला से लंबे समय से चक्कर चल रहा था. महिला का पति मजदूरी का काम करता है. उसके चार बच्चे भी हैं. मजदूरी के सिलसिले में महिला का पति अक्सर बाहर रहता था और इस बीच युवक उसके घर पहुंच जाया करता था. गांव वालों को इस कहानी की भनक लग गयी थी औऱ वे दोनों पर निगाह रख रहे थे.


स्थानीय लोगों ने बताया कि  शुक्रवार की देर रात युवक अपने शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा. फिर दोनों कमरे में बंद हो गये. इस बीच इसकी जानकारी आस पास के लोगो को लग गयी. पडोसियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद भारी तादाद में ग्रामीण वहां जुट गये. लोगों ने कमरा खुलवाया तो महिला अपने प्रेमी के साथ अंदर पायी गयी. 


ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला औऱ फिर इसके बाद महिला और उसके प्रेमी की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दिया. महिला को तो थोड़ी देर तक मारपीट कर छोड़ दिया गया लेकिन उसके प्रेमी का हाथ-पैर बांध कर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गई. ग्रामीणों की बर्बर पिटाई से उसकी मौत हो गयी. इस दौरान महिला ने गांव वालों के साथ युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी. 


उधर हमला करने वालों के चंगुल से छूटी महिला ने युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी. इसके बाद युवक के परिजन महिला के घर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना मुंगेर के मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार करने के बजाय महिला को ही हिरासत में ले लिया है. उससे थाने में पूछताछ की जा रही है.