ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार : शादी समारोह के दौरान कट्टा लेकर स्टेज पर चढ़ गई लड़की, युवक के सीने से सटाया और..

NALANDA : बिहार में शादी समारोह समेत अन्य सार्वजनिक आयोजनों के दौरान हथियारों का प्रदर्शन करना कोई नई बात नहीं है, अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। तमंचे पर डिस्को का एक ऐस

बिहार : शादी समारोह के दौरान कट्टा लेकर स्टेज पर चढ़ गई लड़की, युवक के सीने से सटाया और..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : बिहार में शादी समारोह समेत अन्य सार्वजनिक आयोजनों के दौरान हथियारों का प्रदर्शन करना कोई नई बात नहीं है, अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। तमंचे पर डिस्को का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के बताया जा रहा है। वीडियो में एक लड़की दोनों हाथों में तमंचा लेकर भोजपुरी गाने पर डांस करते दिख रही है। हालांकि पुलिस ने पूरे मामले पर अनभिज्ञता जताई है।


बताया जा रहा है कि नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव में बीते 13 अप्रैल को एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें बार बालाएं डांस कर रही थीं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे डांसर दोनों हाथ में कट्टा लेकर ठुमके लगा रही है। वीडियो में हाथ में कट्टा लिए बार बाला के साथ ठुमके लगा रहा युवक चेला पासवान का बेटा पिंटू कुमार बताया जा रह है। इस दौरान करीब पांच राउंड फायरिंग की भी बात सामने आ रही है।


पूरे मामले पर नूरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने वीडियो की जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों को खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बता दें कि नालंदा में यह पहला मामला नहीं है जब शादी समारोह एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों के दौरान हथियारों का प्रदर्शन किया गया है। कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और वे खुलेआम हथियारों के प्रदर्शन से परहेज नहीं कर रहे हैं।