ब्रेकिंग
बिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

बिहार: शादी का झांसा देकर प्रेमी ने एक नाबालिग को दिया धोखा, बच्चे को अपनाने से किया इनकार तो पहुंच गया हवालात

DESK: बिहार के गया जिले में लव-सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। 16 साल की नाबालिग लड़की को कई दिनों तक एक युवक ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया। लड़की से दुष्कर्म के बाद

बिहार: शादी का झांसा देकर प्रेमी ने एक नाबालिग को दिया धोखा, बच्चे को अपनाने से किया इनकार तो पहुंच गया हवालात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार के गया जिले में लव-सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। 16 साल की नाबालिग लड़की को कई दिनों तक एक युवक ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया। लड़की से दुष्कर्म के बाद उसे धोखा देकर युवक भागने के फिराक में था। उसे जब पता चला कि लड़की ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। तो उसने मिलना जुलना तक बंद कर दिया। युवक ने लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया।


लड़की को जब धोखे का एहसास हुआ तब वह न्याय के लिए थाने पहुंच गयी। लड़की की शिकायत के बाद आरोपी को युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। मामला गया के मोहपुर का है जहां पीड़िता ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसाया दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ी तब कुछ दिनों तक दोनों साथ भी रहे। युवक ने इस दौरान उसकी मांग में सिंदूर डालकर शादी कर ली। जब लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया तब वह उसे अपनाने से इनकार करने लगा। 


बच्चे को पिता का नाम देने से मना करने पर लड़की महिला थाने पहुंच गयी। जहां पीड़िता ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में इस कदर फंसाया कि वह उस पर अंधा विश्वास करने लगी। 


उसे नहीं पता था कि उसके साथ धोखा होने वाला है। धोखे में रखकर युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया। जब लड़की मां बनी तो वह बच्चे को अपनाने से इनकार करने लगा। पीड़िता ने लड़के के परिजन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी युवक फिलहाल सलाखों के पीछे हैं।