ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

बिहार : शादी का झांसा देकर सरकारी अधिकारी करता रहा गंदा काम, गर्भवती हुई छात्रा तो करा दिया गर्भपात

NAWADA : नवादा में युवती ने एक सरकारी अधिकारी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि सरकारी अधिकारी पिछले एक साल से उसके साथ संबंध बना रहा था, जब

बिहार : शादी का झांसा देकर सरकारी अधिकारी करता रहा गंदा काम, गर्भवती हुई छात्रा तो करा दिया गर्भपात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : नवादा में युवती ने एक सरकारी अधिकारी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि सरकारी अधिकारी पिछले एक साल से उसके साथ संबंध बना रहा था, जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने शादी से सीधे तौर पर इनकार कर दिया। अब पीड़ित लड़की और उसके परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप जिले केअकबरपुर प्रखंड में बिजली विभाग में कार्यरत जेई दीपक कुमार पर लगा है। लड़की को प्रेम जाल में फांसकर उसका यौन शोषण करने के बाद अब शादी से इनकार करने पर पीड़िता और उसके परिजन इंसाफ के लिए थाने का चक्कर लगा रहे हैं। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से भी पीड़िता ने गुहार लगाई गई है। पीड़िता रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


पीड़िता के मुताबिक आरोपी जेई दीपक कुमार बक्सर जिले का रहनेवाला है। पीडि़ता ने बताया है कि वह अपने गांव से अकबरपुर के फतेहपुर कोचिंग में पढ़ने जाती थी, इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और जेई शादी का झांसा देकर लड़की का यौन शोषण करता रहा। जब लड़की गर्भवती हो गई तो आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया और अब शादी से इनकार कर रहा है।


लड़की और उसके परिवार के लोगों द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी जेई बीते 16 फरवरी को शादी करने के लिए तैयार हुआ लेकिन, उसने शादी नहीं की। महाशिवरात्रि के दिन शादी करने का भरोसा दिया लेकिन उस दिन भी वह अपनी बात से मुकर गया और अब कह रहा है कि जहां शिकायत करना है करो, मुझे परवाह नहीं है। अब पीड़ित लड़की और उसकी मां न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही हैं।