ब्रेकिंग
देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में

बिहार से बहुत बड़ी खबर: VIP चीफ मुकेश सहनी के पिता की हत्या, घर में मिला जीतन सहनी का शव

DARBHANGA: इस वक्त की बहुत बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से आ रही है, जहां पूर्व मंत्री और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजा

बिहार से बहुत बड़ी खबर: VIP चीफ मुकेश सहनी के पिता की हत्या, घर में मिला जीतन सहनी का शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: इस वक्त की बहुत बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से आ रही है, जहां पूर्व मंत्री और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार की है।


बेखौफ अपराधियों ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घऱ में घुसकर हत्या की है। दरभंगा के एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है। एएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया है कि जीतन सहनी का शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में बरामद का गया है।


मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। धारदार हथियार से जीतन सहनी की हत्या की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निजी रंजिश को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।


बता दें कि मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल उनकी पार्टी का गठबंधन इंडी एलायंस के साथ है। मुकेश सहनी फिलहाल बिहार से बाहर हैं। इस घटना के बाद सहनी के परिवार में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी घर में अकेले ही रहते थे। मुकेश सहनी की मां का निधन करीब 10 साल पहले ही हो चुका है। घर में एक नौकर रहा करता है जो रात में अपने घर चला जाता है और रात को ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।