ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिहार से बड़ी खबर: एक ही परिवार के चार लोगों मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां भूमि विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। गोलीबारी की इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली लगी है। इस

बिहार से बड़ी खबर:  एक ही परिवार के चार लोगों मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां भूमि विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। गोलीबारी की इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, परबता थाना क्षेत्र के अगुवानी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पूर्व में जमीन विवाद को लेकर हुए केस को उठाने के विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान आरोपियों की तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग की गई।


गोलीबारी की इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।