ब्रेकिंग
Bihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशान

बिहार : SBI के सीएसपी में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों को लगी गोली

KISHANGANJ : बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एसबीआई के सीएसपी में दिनदहाड़े लूट की कोशिश की है। लूटपाट के दौरान अपराधियों की फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग

बिहार : SBI के सीएसपी में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ : बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एसबीआई के सीएसपी में दिनदहाड़े लूट की कोशिश की है। लूटपाट के दौरान अपराधियों की फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के धर्मगंज मुहल्ले की है।


बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह मंगलवार को भी सीएसपी में ग्राहक मौजूद थे। सीएसपी संचालक और कर्मी अपने काम में लगे थे। इसी दौरान हथियारबंद अपराधी सीएसपी में घुस गए और लूटपाट की कोशिश की। सीएसपी संचालक ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।


जिसमें सीएसपी संचालक समेत तीन लोगों को गोली लग गई। वहीं अपराधियों ने पिस्टल के बट से मारकर एक अन्य युवक को भी घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


फायरिंग में सीएसपी संचालक, एक महिला और एक पुरुष को गोली लगी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।