ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

बिहार : सरकारी स्कूल में चल रही थी बर्थ-डे पार्टी, हसीना ने दोनों हाथ में पिस्टल लेकर जमकर लगाए ठुमके

GOPALGANJ : बिहार में शादी समारोह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान हथियारों का प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है, आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गोपालगंज

बिहार : सरकारी स्कूल में चल रही थी बर्थ-डे पार्टी, हसीना ने दोनों हाथ में पिस्टल लेकर जमकर लगाए ठुमके
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में शादी समारोह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान हथियारों का प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है, आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गोपालगंज में सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल में आयोजित बर्थ-डे पार्टी के दौरान कुछ लड़कों का डांसर्स के साथ हथियार लेकर डांस करने का वीडियो सामने आया है।


वायरल वीडियो गोपालगंज के तकिया याकूब गांव का बताया जा रहा है। गांव के माध्यमिक विद्यालय में बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया गया था। बर्थ-डे पार्टी में डीजे के साथ साथ बार बालाओं के अश्लील डांस का भी इंतजाम किया गया था। पार्टी में मौजूद लड़के आर्केस्ट्रा की बालाओं के साथ देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान कुछ लड़के डांसर्स के साथ हाथ में पिस्टल लेकर नाचते दिखे। पार्टी में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लड़के और डांस कर रही बार बालाएं हाथ में पिस्टल लेकर ठुमके लगा रहे हैं। इस दौरान एक लड़का सिगरेट के कश लगाते हुए पिस्टल निकालता है और उसे डांसर के हाथ में दे देता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।