ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

बिहार : सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या, विरोध में लोगों ने सड़क को किया जाम

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना असाव थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है। दिनदहाड़े हुई हत्या

बिहार : सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या, विरोध में लोगों ने सड़क को किया जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना असाव थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अचानक गोली चलने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।


बताया जा रहा है कि शिक्षक बभनौली मध्‍य विद्यालय में पढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान बभनौली चंवर के पास पहले से घात लगाए चार-पांच अपराधियों ने उन्‍हें गोली मार दी। शिक्षक प्रमोद पांडेय असांव थाना के पचबेनिया के रहने वाले थे।


घटना के विरोध में स्‍थानीय लोगों ने रघुनाथपुर-दरौली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लोगों को समझाने में जुटी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। गुस्साए ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ नोरबाजी करते हुए एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। 


जानकारी के अनुसार बदमाशों ने शिक्षक प्रमोद पांडेय की पेट में दो गोली मारी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।