ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : सनकी पति ने कुदाल से काटकर ले ली पत्नी की जान, शव जलाने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा

HAJIPUR : खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना महुआ थाना क्षेत्र के रूसुलपुर मधौल पंचायत के नारंगी सरसीकन गांव की है। यहां शुक्र

बिहार : सनकी पति ने कुदाल से काटकर ले ली पत्नी की जान, शव जलाने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR : खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना महुआ थाना क्षेत्र के रूसुलपुर मधौल पंचायत के नारंगी सरसीकन गांव की है। यहां शुक्रवार की देर रात आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर कुदाल से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को आग के हवाले कर दिया।


ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सनकी पति को धर दबोचा। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय कबूतरी देवी के रूप में की गई है। मृतका के मायके वालों ने आरोपी पति संतोष मांझी के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी संतोष मांझी ने मामूली विवाद के बाद पत्नी की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी।


बताया जा रहा है कि संतोष मांझी अपनी पत्नी कबूतरी देवी और चार बच्चों के साथ नारंगी सरसीकन गांव स्थित मांझी टोला में रहता है। संतोष मांझी ईंट-भट्ठा में मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम कई दिनों के बाद वह अपने घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी कबूतरी देवी से उसका विवाद हो गया।मामला इतना बढ़ा कि संतोष मांझी ने घर में रखे कुदाल से कबूतरी के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपी संतोष नेपत्नी का शव पास के खेत में ले जाकर जला दिया। पत्नी का शव जलाने के दौरान गांव के लोगों ने उसे देख लिया, पूछने पर पता चला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिसके बाद ग्रामीणों ने संतोष की जमकर पिटाई कर दी और घटना की जानकारी महुआ थाने को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी संतोष मांझी को गिरफ्तार कर लिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें