ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार : सनकी पति ने बेरहमी से कर दिया पत्नी का मर्डर, हत्या के बाद गला रेतकर दे दी अपनी भी जान

JEHANABAD : दिल दहला देने वाली घटना जहानाबाद से सामने आ रही है, जहां एक सनकी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपनी भी जान दे दी। घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के बंधु बीघा गांव की है

बिहार : सनकी पति ने बेरहमी से कर दिया पत्नी का मर्डर, हत्या के बाद गला रेतकर दे दी अपनी भी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : दिल दहला देने वाली घटना जहानाबाद से सामने आ रही है, जहां एक सनकी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपनी भी जान दे दी। घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के बंधु बीघा गांव की है। यहां पति ने पहले पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद का भी गला रेत डाला। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 


मृतक की पहचान बंधु बीघा गांव निवासी अजीत कुमार और उसकी पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। वारदात के वक्त घर में सिर्फ पति-पत्नी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर पिछले 7 दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बीच अजीत ने संगीता की चाकू से गला रेतकर अपना भी गला रेल लिया। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि पटना पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक दो साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले एक शादी समारोह के दौरान भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।