ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान

बिहार : सनकी पिता ने सात साल की मासूम बेटी की पटक-पटककर ले ली जान, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक सनकी पिता ने अपनी सात साल की बेटी की पटक- पटककर जान ले ली। जबकि पांच साल के बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। नशे में धुत्त पिता ने शनिवार की सुबह

बिहार : सनकी पिता ने सात साल की मासूम बेटी की पटक-पटककर ले ली जान, पत्नी के मायके जाने से था नाराज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक सनकी पिता ने अपनी सात साल की बेटी की पटक- पटककर जान ले ली। जबकि पांच साल के बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। नशे में धुत्त पिता ने शनिवार की सुबह इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मोतीपुर थानाक्षेत्र के पाना छपरा गांव की है।


बताया जा रहा है कि पाना छपना निवासी मिठू सिंह नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी घर में मौजूद नहीं थी। जब परिवार के लोगों ने उसे रोका तो वह आपे से बाहर हो गया और इस सनकी ने अपनी सात साल की बेटी कृति को उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पांच साल के बेटे को भी उठाकर पटक दिया।


गंभीर रूप से घायल सात वर्षीय कृति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच साल का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


डॉक्टरों ने घायल बच्चे की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत खराब है। उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि पति की मारपीट से परेशान होकर आरोपी मिठू सिंह की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। जिससे नाराज होकर आरोपी ने अपनी ही बेटी की जान ले ली।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता