ब्रेकिंग
‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ...

Bihar Crime News: जमीन विवाद में एयरफोर्स जवान के पिता की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत साहूरिया पश्चिमी वार्ड नंबर 9 से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें जमीनी विवाद के चलते एयरफोर्स में तैनात जवान के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत साहूरिया पश्चिमी वार्ड नंबर 9 से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें जमीनी विवाद के चलते एयरफोर्स में तैनात जवान के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय कैलाश चौधरी, पिता स्व. देवनारायण चौधरी, निवासी साहूरिया पश्चिमी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कैलाश चौधरी का कई वर्षों से मनीष चौधरी, सतीश चौधरी, प्रमोद चौधरी समेत अन्य लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।


घटना से एक दिन पहले बुधवार को अमीन बुलाकर जमीन की नापी की गई थी और सभी पक्षों को उनके हिस्से की जानकारी दे दी गई थी। लेकिन देर रात ही कथित तौर पर एक साजिश रची गई। गुरुवार की सुबह जब कैलाश चौधरी मॉर्निंग वॉक पर निकले, तभी आरोपियों मनीष, सतीश, प्रमोद, बिजॉय और दुर्गा चौधरी ने उन पर पीछे से हमला किया और सिर व शरीर के कई हिस्सों में गोली मार दी। घटना के तुरंत बाद मृतक मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के दोनों बेटे वर्तमान में वायुसेना (एयरफोर्स) में बागडोगरा में तैनात हैं और देश सेवा में लगे हुए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन शोक में डूबे हुए हैं।


स्थानीय लोगों और पड़ोसियों के अनुसार, कैलाश चौधरी पिछले कई वर्षों से अपने खेत और जमीन की सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे और इस विवाद को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन से भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस संदिग्धों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है।


इस घटना ने पूरे सौरबाजार क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोग इस वारदात के पीछे किसी जातीय या राजनीतिक एजेंडा की संभावना भी जता रहे हैं। इस घटना ने सुरक्षा और जमीनी विवादों के समाधान के लिए प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता