ब्रेकिंग
Bihar Holiday Calendar 2027: बिहार में अगले साल कितनी छुट्टियां? सरकार ने जारी किया कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट✦मजबूत नींव से संवरेगा भविष्य: GOAL के प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम ने विद्यार्थियों को दिखाई सफलता की सही राह✦आरा रिटायर कस्टम अधिकारी हत्याकांड में थानेदार पर गिरी गाज, आरोपितों से सांठगांठ पर SP ने किया सस्पेंड✦पटना में शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, बांस घाट की तीनों मशीनें खराब ✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦Bihar Holiday Calendar 2027: बिहार में अगले साल कितनी छुट्टियां? सरकार ने जारी किया कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट✦मजबूत नींव से संवरेगा भविष्य: GOAL के प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम ने विद्यार्थियों को दिखाई सफलता की सही राह✦आरा रिटायर कस्टम अधिकारी हत्याकांड में थानेदार पर गिरी गाज, आरोपितों से सांठगांठ पर SP ने किया सस्पेंड✦पटना में शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, बांस घाट की तीनों मशीनें खराब ✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला

बिहार: सादे लिबास में छापेमारी करने जाना पड़ गया भारी, लोगों ने दारोगा को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में सादे लिबास में छापेमारी करने जाना एक दारोगा को काफी भार पड़ गया। ग्रामीणों ने चोर समझकर दारोगा की जमकर कुटाई कर दी और उसका पिस्टल तक छीनने की कोशिश की ह

बिहार: सादे लिबास में छापेमारी करने जाना पड़ गया भारी, लोगों ने दारोगा को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में सादे लिबास में छापेमारी करने जाना एक दारोगा को काफी भार पड़ गया। ग्रामीणों ने चोर समझकर दारोगा की जमकर कुटाई कर दी और उसका पिस्टल तक छीनने की कोशिश की है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी अपराधी की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में उसे पकड़ने के लिए पहुंची थी, तभी अपराधी ने चोर-चोर का शोर दिया और चकमा देकर वहां से फरार हो गया। चोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और दारोगा भीड़ के हत्थे चढ़ गए।


उग्र ग्रामीणों ने दारोगा की जमकर कुटाई कर दी और पिस्टल छिनने की भी कोशिश की गयी, तभी गांव के ही एक शख्स ने दारोगा को पहचान लिया और बताया कि वह सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार हैं। युवक के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और दारोगा को छोड़ा।


पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल से करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को कोर्ट में भेज दिया। पुलिस पर हमले का वीडियो मुजफ्फरपुर में तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता