ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

बिहार : सड़क छाप मजनू ने वर्दी वाली मैडम से कहा- मुझसे शादी करोगी, फिर तो....

MUZAFFARPUR : प्यार करने वाले का पर्व आने में अभी महिना बाकी है. लेकिन अभी से ही प्यार में इजहार शुरू हो गया है. इस मामले में सड़क छाप मजनू सबसे आगे है. ऐसा ही एक अजीब मामला बिहार से आया है. जहां एक

बिहार : सड़क छाप मजनू ने वर्दी वाली मैडम से कहा- मुझसे शादी करोगी, फिर तो....
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : प्यार करने वाले का पर्व आने में अभी महिना बाकी है. लेकिन अभी से ही प्यार में इजहार शुरू हो गया है. इस मामले में सड़क छाप मजनू सबसे आगे है. ऐसा ही एक अजीब मामला बिहार से आया है. जहां एक सड़क छाप मजनू ने वर्दी वाली मैडम को प्यार का इजहार कर डाला.


मामला तीन दिन पहले का है. शहर के एक जगह पर एक सप्ताह से एक खाकी वर्दी वाली मैडम की ड्यूटी लगी है. जहां वो अक्सर पास में एक चाय वाले के पास चाय की चुस्की लेने जाती थी. वही एक दिन ड्यूटी करते-करते थक जाने पर मैडम चाय की चुस्की लेने उसी दुकान पर गई. तभी वहां पहले से खड़ा एक मजनू अपने मोबाइल से मैडम की तस्वीर उतारने लगा. 


जब मैडम की नजर उस पर गई तो उसे बुलाकर डांट लगाई तो उसने उनकी सुंदरता पर फिदा होने की बात कह प्यार का इजहार कर डाला. सीधे शादी का प्रस्ताव दे दिया. उसकी इस हरकत से मैडम सदमे में आ गई. फिर अपने को संभालते हुए मोबाइल घुमाया. मजनू को महकमे के लोग उठाकर ले गए और जमकर बैंड बजाया.