ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

बिहार : रात के अंधेरे में कर रहे थे अवैध वसूली, एसपी के पहुंचते ही उड़ गए होश, 8 पुलिसकर्मियों को कर दिया सस्पेंड

SHEKHPURA : खबर शेखपुरा से है, जहां अवैध वसूली के आरोप में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। जिले के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने मालवाहक वाहनों से अवैध वसूली करने के

बिहार : रात के अंधेरे में कर रहे थे अवैध वसूली, एसपी के पहुंचते ही उड़ गए होश, 8 पुलिसकर्मियों को कर दिया सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA : खबर शेखपुरा से है, जहां अवैध वसूली के आरोप में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। जिले के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने मालवाहक वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोप में 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।


एसपी कार्तिकेय शर्मा ने दो पुलिस पदाधिकारी, 4 होमगार्ड जवान और दो पुलिसकर्मी को एक साथ सस्पेंड कर दिया। इनमें से दो पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं 4 होमगार्ड को नौकरी से हटा कर उन्हें बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


बीते गुरुवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर एसपी कार्तिकेय शर्मा स्टिंग ऑपरेशन करने के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने शेखपुरा नगर क्षेत्र के रामाधीन कॉलेज मोड़ के पास दो पुलिस पदाधिकारियों को वसूली करते रंगे हाथ पकड़ा।


चेवाड़ा के पास मालवाहक वाहनों से पैसा लेते हुए 4 होमगार्ड और 6 पुलिसवालों को एसपी ने खुद पकड़ा। पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी के इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध वसूली करने वाले अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।