ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार: रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, गोलीबारी और बमबाजी से दहला इलाका

BHAGALPUR: भागलपुर में जमीनी विवाद दो लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और बमबाजी की घटना हुई है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं घटनास्थल से बम के अवशेष को

बिहार: रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, गोलीबारी और बमबाजी से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में जमीनी विवाद दो लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और बमबाजी की घटना हुई है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं घटनास्थल से बम के अवशेष को बरामद किया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना कजरैली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर की है।


दोनों पक्ष की तरफ से थाने में केस दर्ज कराया गया है। दोनों पक्ष से सात-सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बहादुरपुर निवासी एक पक्ष के विनोद सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब आठ बजे वह बहादुरपुर दुर्गा स्थान से अपने घर जा रहा था। घर जाने के क्रम में आरोपी घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही वह दुर्गा स्थान के पास पहुंचा बदमाशों ने बम से हमला बोल दिया।


शोर मचाने के बाद सूरज राय, दीपक राय, रोशन राय तीनों पिता सदानंद राय रिंकू राय ने लाठी डंडे के साथ विनोद सिंह के घर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए धमकी दी। दोनों गोतिया हैं और जमीन के बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण हम लोगों को जान से मारने की नीयत से बम से हमला किया गया।


वहीं दूसरे पक्ष के परमानंद राय ने बताया कि शौच के लिए खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी उनपर हमला किया गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और जल्द ही बमबाजी और फायरिंग करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता