ब्रेकिंग
लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रमभारत-नेपाल सीमा पर 24 घंटे गश्त का आदेश, 194 SSB चौकियों और 70 थानों के समन्वय से होगी निगरानीCM सम्राट का एक और बड़ा कदम, 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे...9 महीने के भीतर खनन ब्लॉक शुरू करने का होगा कार्यरेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा... ट्रेन की चपेट में आया 18 वर्षीय छात्र, मौके पर मौतलखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रमभारत-नेपाल सीमा पर 24 घंटे गश्त का आदेश, 194 SSB चौकियों और 70 थानों के समन्वय से होगी निगरानीCM सम्राट का एक और बड़ा कदम, 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे...9 महीने के भीतर खनन ब्लॉक शुरू करने का होगा कार्यरेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा... ट्रेन की चपेट में आया 18 वर्षीय छात्र, मौके पर मौत

बिहार: पुराने मामले को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक पुराने मामले में सुलह नहीं करने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग ग

बिहार: पुराने मामले को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक पुराने मामले में सुलह नहीं करने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच हत्या के मामले को लेकर विवाद चल रहा था। घटना महनार थाना क्षेत्र के लावापुर महनार पंचायत की है।


जानकारी के मुताबिक, लावापुर महनार पंचायत में दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प में दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से गंभीर हालत में तीन लोगों को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।


बताया जा रहा है कि हत्या के मामले में सुलह नहीं करने को लेकर राज कुमार प्रसाद और भगवान साह के बीच विवाद हुआ और जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में लाठी डंडे के साथ तेज धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें कई लोग लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता