ब्रेकिंग
बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट

बिहार: पुलिस ने नशे में धुत ITBP जवान को दबोचा, शराब पीकर गांव में कर रहा था हंगामा

JAMUI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब पीकर हंगामा क

बिहार: पुलिस ने नशे में धुत ITBP जवान को दबोचा, शराब पीकर गांव में कर रहा था हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे आईटीबीपी के एक जवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान उत्तराखंड के देहरादून में तैनात है। घटना बरहट थाना क्षेत्र के पेंघी गांव की है।


बताया जा रहा है कि जावातरी रविदास टोला निवासी मदन रविदास का बेटा राजू कुमार रविदास, जो उत्तराखंड के देहरादून में आईटीबीपी में तैनात है। राजू पिछले दिनों छुट्टियों पर अपने गांव आया था। पिछले एक सप्ताह से राजू रविदास शराब पीकर हर दिन हंगामा कर रहा था। परेशान ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पटना में उत्पाद विभाग को दे दी। जिसके बाद पटना की उत्पाद विभाग की टीम ने जमुई के बरहट थाने की पुलिस से संपर्क साधा।


जिसके बाद बरहट थाने की पुलिस पेंघी गांव पहुंची और गांव के पास शराब के नशे में घुत होकर हंगामा कर रहे आईटीबी जवान राजू कुमार रविदास को धर दबोचा। इस दौरान आरोपी जवान ने पुलिस को खुद के आईटीबीपी का जवान होने का धौंस दिखाया लेकिन पुलिस के सामने उसकी एक नहीं चली और पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी जवान को जेल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता