ब्रेकिंग
आज से सिम खरीदने के नियमों में हुआ बदलाव, आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर हैं? ऐसे करें चेकBihar News: भोजपुर में खनन इंस्पेक्टर की 4.40 लाख ‘वसूली’ कांड में EOU की एंट्री, सबूत लेकर बुलाए गए शिकायतकर्ता...ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था स्मैक का कारोबार, संचालिका गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामदटेंशन न लें बिहार के छात्र, CM सम्राट का बड़ा फैसला... मिलते रहेंगे 4 लाख रुपएराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालआज से सिम खरीदने के नियमों में हुआ बदलाव, आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर हैं? ऐसे करें चेकBihar News: भोजपुर में खनन इंस्पेक्टर की 4.40 लाख ‘वसूली’ कांड में EOU की एंट्री, सबूत लेकर बुलाए गए शिकायतकर्ता...ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था स्मैक का कारोबार, संचालिका गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामदटेंशन न लें बिहार के छात्र, CM सम्राट का बड़ा फैसला... मिलते रहेंगे 4 लाख रुपएराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिहार पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश: सुबह सवेरे मुखिया की हत्या से हड़कंप, गोली मारकर ले ली जान

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में हड़कं

बिहार पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश: सुबह सवेरे मुखिया की हत्या से हड़कंप, गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि थावे थाना क्षेत्र के फुलुगनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश बाइक पर सवार होकर किसी काम से थावे जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने नारायणपुर गांव के पास मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मुखिया के सिर में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मुखिया मो. कुरैश अपने ईंट भट्ठा पर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें अपनी गोली का शिकार बना डाला। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और मुखिया के परिजनों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बता दें कि बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक मुखिया को अपना निशाना बना रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनावी रंजिश को लेकर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे पहले बेगूसराय में भी अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।