ब्रेकिंग
घास काटने गईं दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर घायल, इलाके में सनसनीबक्सर से भागलपुर का सफर होगा आसान... 8 घंटे की दूरी अब सिर्फ 4 घंटे में होगी पूरी, जाम से मिलेगी राहतजज बनने के लिए अब 3 साल का इंतजार नहीं... बस एक साल करना होगा ये काम, सुप्रीम कोर्ट ने बदला नियमSKMCH में नहीं खत्म हो रही बदहाली... बेड नहीं, फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज, अब निशांत लेंगे एक्शनबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखघास काटने गईं दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर घायल, इलाके में सनसनीबक्सर से भागलपुर का सफर होगा आसान... 8 घंटे की दूरी अब सिर्फ 4 घंटे में होगी पूरी, जाम से मिलेगी राहतजज बनने के लिए अब 3 साल का इंतजार नहीं... बस एक साल करना होगा ये काम, सुप्रीम कोर्ट ने बदला नियमSKMCH में नहीं खत्म हो रही बदहाली... बेड नहीं, फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज, अब निशांत लेंगे एक्शनबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाख

बिहार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बदमाश, DSP आवास के पास गोली मारकर ईंट भट्ठा संचालक की कर दी हत्या

ARWAL: बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि गोली मारना उनके लिए आम बात हो गई है। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां बदमाशों ने ईंट भट्ठा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस

बिहार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बदमाश, DSP आवास के पास गोली मारकर ईंट भट्ठा संचालक की कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि गोली मारना उनके लिए आम बात हो गई है। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां बदमाशों ने ईंट भट्ठा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले भी ईंट भट्ठा संचालक के ऊपर दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। घटना नगर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव की है। डीएसपी आवास के पास हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


मृतक की पहचान अहियापुर गांव निवासी 52 वर्षीय श्याम किशोर शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह श्याम किशोर अपने ईंट भट्टा पर पहुंचे थे।वहां अपने किसी दोस्त से वे बातचीत कर रहे थे, तभी एक युवक वहां पहुंचा और उन्हें गोली मारकर फरार हो गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में ईंट भट्ठा संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला युवक गांव का ही है, जिससे पुरानी रंजिश चल रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। DSP आवास के पास हुई इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।