ब्रेकिंग
Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें

बिहार : पुलिस को गुप्त सूचना देकर शराब तस्कर को गिरफ्तार करवाया, जेल से लौटा तो ऐसे लिया बदला

VAISALI : बिहार के वैशाली जिले में 4 महीने पहले 14 Oct को पुलिस ने बबलू नाम के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया था. पुलिस को खबर मिली थी आरोपी बबलू शराब तस्करी का काम करता है और अपने घर में शरा

बिहार : पुलिस को गुप्त सूचना देकर शराब तस्कर को गिरफ्तार करवाया, जेल से लौटा तो ऐसे लिया बदला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISALI : बिहार के वैशाली जिले में  4 महीने पहले 14 Oct को पुलिस ने बबलू नाम के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया था. पुलिस को खबर मिली थी आरोपी बबलू शराब तस्करी का काम करता है और अपने घर में शराब रखे हुआ है. पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और आरोपी के घर से शराब की 32 बोतलें बरामद की. और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 


मामला वैशाली के गोरौल का है. जहां पुलिस ने 4 महीने पहले बबलू नाम के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया था. लेकिन 4 महीने बाद जमानत पर छूटकर आने के बाद आरोपी ने अपने घर के पास रहने वाले रिश्तेदार पर हमला बोल दिया. दोनों तरफ से जमकर लाठियां बरसती दिखी. 


बताया गया कि जेल से लौटे आरोपी ने अपने आस-पड़ोस के लोगों पर पुलिस से मुखबिरी का आरोप लगाया और मुखबिरी के शक में पिटाई शुरू कर दी थी बीच सड़क जम कर लाठिया चली. इस पूरे मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग घायल हुए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित शिकायत ली है और थाने में नई FIR दर्ज कर ली गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता