ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

बिहार : पुलिस की पकड़ से दूर सीरियल किलर ! एक सप्ताह में अंदर तीन हत्याएं, धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्गों की जान ले रहे अपराधी

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों और बदमाशों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों के तरफ से आए दिन कोई न कोई घटना को अंजाम दिया जात

बिहार : पुलिस की पकड़ से दूर सीरियल किलर ! एक सप्ताह में अंदर तीन हत्याएं, धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्गों की जान ले रहे अपराधी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों और बदमाशों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों के तरफ से आए दिन कोई न कोई घटना को अंजाम दिया जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आ रहा है।  यहां अपराधियों ने घर में घुसकर दो लोगों की हत्या कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी के धनहा में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। यहां घर के अंदर सोए हुए दो बुजुर्गों की हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने धारदार हथियार से पेट चीर हत्या कर डाली है। इस हत्या में एक महिला और रक पुरुष की मौत हो गयी है। ये दोनों रिश्ते में भैंसुर और भावज बताए जा रहे हैं। यह घटना धनहा थाना के मुसहरी बैराबाजार इलाके का बताया जा रहा है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान धनहा थाना के मुसहरी बैराबाजार निवासी पहवारी यादव और झलरी देवी के रूप में की गयी है। ये दोनों घर से सोए हुए थे, उसी दौरान अपराधियों ने अपने काले कारनामों को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


आपको बताते चलें कि, पिछले सप्ताह भी इस गांव में लक्ष्मी यादव नामक व्यक्ति की भी धारदार हथियार से रेत कर हत्या कर दी गई थी। एक सप्ताह के अंदर  तीन मामले सामने आने से पुरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल कायम हो गया है। यह मामला सीरियल किलिंग से जुड़ा हुआ है या इसके पीछे की वजह कुछ और है फिलहाल इसको लेकर पुलिस प्रसाशन के तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है। हालांकि, इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की निगरानी के लिए विशेष टीम गठित कर अनुसंधान कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता