ब्रेकिंग
Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?

बिहार: पुलिस कस्टडी में महिला ने की खुदकुशी, कांस्टेबल के कमरे में फांसी लगाकर दे दी जान; संदिग्ध मौत पर सवाल

BETTIAH: बेतिया में पुलिस की हिरासत में एक महिला ने अपनी जान दे दी। महिला ने थाने के थाने में तैनात महिला सिपाही के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद जिले के पुलिस

बिहार: पुलिस कस्टडी में महिला ने की खुदकुशी, कांस्टेबल के कमरे में फांसी लगाकर दे दी जान; संदिग्ध मौत पर सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में पुलिस की हिरासत में एक महिला ने अपनी जान दे दी। महिला ने थाने के थाने में तैनात महिला सिपाही के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। 


दरअसल, पुलिस ने रम्भा देवी को दहेज हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया था। महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे थाने ले आई और थाना के एक कमरे में महिला सिपाही के साथ उसको रखा गया था। महिला सिपाही थोड़ी देर के लिए कहीं गई थी। इसी दौरान महिला ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।


महिला का शव फांसी के फंदे से लटका देखकर थाने में तैनात जवानों के पसीने छूटने लगे। फंदे से नीचे उतारने के बाद महिला को आनन-फानन में पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टिकोण बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। सवाल यह है कि थाना हाज़त के बदले महिला को महिला सिपाही के साथ कमरे में क्यों रखा गया। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।