ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

बिहार : पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर सुपारी किलर, लंबे समय से दे रहा था चकमा

SAHARSA : खबर सहरसा से आ रही है, जहां जिला पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजिला सुपारी किलर तरुण यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आये शातिर अपराधी के पास से पुलिस

बिहार : पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर सुपारी किलर, लंबे समय से दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : खबर सहरसा से आ रही है, जहां जिला पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजिला सुपारी किलर तरुण यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आये शातिर अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन गोली और एक खोखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ सहरसा समेत कई जिलों में अनेकों मामले दर्ज है, पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।


एसपी लिपि सिंह बताया कि बीते दिनों सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखर गांव निवासी पूंजीत कुमार यादव की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर कुख्यात तरुण यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि बीते गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त अपराधकर्मी सौरबाजार थाना क्षेत्र के धमसैना में देखा गया है। जिसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सौरबाजार राजेश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ छापेमारी की गई।


इस दौरान खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चमन टोल निवासी सहदेव यादव के बेटे सुपारी किलर तरुण यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से पुलिस 7.65 बोर का एक पिस्टल, 7.65 बोर का तीन गोली और एक खोखा बरामद किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पेशेवर सुपारी किलर है और इसके खिलाफ खगड़िया, बेगूसराय एवं सहरसा के थानों में कई मामले दर्ज हैं। एसपी लिपि सिंह ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता