ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

बिहार पुलिस का कारनामा देखिये..मृतक को जिंदा बता चार्जशीट किया दाखिल

SASARAM: बिहार पुलिस का फिर एक नया कारनामा सामने आया है। इस कारनामे को जानेंगे तो आप भी सकते में पड़ जाएंगे। दरअसल ढाई साल पहले जिस व्यक्ति की मौत हो गयी थी उसे सासाराम नगर था

बिहार पुलिस का कारनामा देखिये..मृतक को जिंदा बता चार्जशीट किया दाखिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बिहार पुलिस का फिर एक नया कारनामा सामने आया है। इस कारनामे को जानेंगे तो आप भी सकते में पड़ जाएंगे। दरअसल ढाई साल पहले जिस व्यक्ति की मौत हो गयी थी उसे सासाराम नगर थाना पुलिस ने जिंदा बता दिया। यही नहीं वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर मृतक के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दिया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2019 को 17 लोगों के खिलाफ नगर थाना में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ 31 दिसंबर 2022 को आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीजेएम कोर्ट ने केस को ट्रायल के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में भेजा। तब बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि एक आरोपी सुदामा महतो की 30 जुलाई 2020 को मौत हो गयी है। 


जिसके बाद नगर थानाध्यक्ष से कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी। 2 अप्रैल 2023 को पुलिस ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि सुदामा महतो की मौत हो गई है। जिसके बाद कोर्ट ने पूछा कि जब आरोपित की मौत हो गयी तब किस परिस्थिति में ढाई साल बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया। इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई। कोर्ट ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को इस पूरे मामले की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता