ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर बदमाश, कारोबारी से मांगी थी पांच लाख की रंगदारी

MUZAFFARPUR: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है और लगातार अपराधियों की धर-पकड़ कर रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस न

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर बदमाश, कारोबारी से मांगी थी पांच लाख की रंगदारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है और लगातार अपराधियों की धर-पकड़ कर रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।


पूरे मामले पर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों द्वारा थाना क्षेत्र के एक कारोबारी से फोन कर पांच लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी और रंगदारी के पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इस दौरान बदमाशों ने चिट्ठी के साथ एक गोली भी कारोबारी के घर के अंदर फेंक दिया था।


मामले की गंभीरता से देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सीटी एसपी टाउन और एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। इस विशेष टीम तकनीकी बिंदुओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त पांच अपराधियों को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस अपराधियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता