ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, जिले के Top10 अपराधियों में हैं शुमार

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पुलिस ने जिले को टॉप टेन अपराधियों में शुमार दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों बदमाशों क

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, जिले के Top10 अपराधियों में हैं शुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पुलिस ने जिले को टॉप टेन अपराधियों में शुमार दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ जिले के अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। 


डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल दो बदमाशों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के बरखन्धा गांव निवासी गंगा गोप के 30 वर्षीय बेटे टूशन गोप है जबकि दूसरा हिलसा थाना क्षेत्र के मिल्की पर गांव निवासी अनुज राम का 19 वर्षीय बेटा दीपक कुमार है। टूशन गोप के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं जबकि दीपक कुमार पर दीप नगर थाना में कई मामले दर्ज है।


दोनों बदमाश हिलसा थाना क्षेत्र के पोषंडा इलाके में अपने सहयोगियों के साथ अपराध की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। दोनों के पास से एक देसी पिस्टल, 15 राउंड जिंदा कारतूस, एक खोखा, दो गाड़ी का लॉक तोड़ने वाला लोहे का औजार, दो मोबाइल फोन और चाबी का गुच्छा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता