ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस चलती ट्रेन से कुख्यात अपराधी सत्येंद्र नट को धर दब

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस चलती ट्रेन से कुख्यात अपराधी सत्येंद्र नट को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ रोहतास के विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।


डिहरी एसडीपीओ विनीता सिंह ने बताया कि सत्येंद्र नट की गिरफ्तारी चेन्नई-गया वीकली एक्सप्रेस के S-1 बोगी से की गई है। जिले में हुई कुल 11 आपराधिक वारदातों में पुलिस को इसकी तलाश थी। फरवरी महीने में अकोढ़ीगोला के आयरकोठा के पास एक बाइक सवार से लैपटॉप, मोबाइल तथा अन्य सामानों की लूट हुई थी। पुलिस इस मामले में भी सत्येंद्र नट की तलाश कर रही थी। 


पुलिस को खबर मिली थी कि फरार चल रहा सत्येंद्र नट चेन्नई से वीकली ट्रेन से गया की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर एक विशेष टीम को मध्य प्रदेश भेजा गया। रोहतास पुलिस की SIT मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ गई तथा कटनी के पास एस-1 बोगी से सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी राजपुर इलाके का रहने वाला है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता