ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा दो लाख का इनामी बदमाश, लंबे समय से चकमा दे रहा था छोटू यादव

NAWADA: जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल अपराधी को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो लाख के इनामी अपराधी छोटू यादव उर्फ विनय

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा दो लाख का इनामी बदमाश, लंबे समय से चकमा दे रहा था छोटू यादव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल अपराधी को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो लाख के इनामी अपराधी छोटू यादव उर्फ विनय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छोटू कई मामलों में सालों से फरार चल रहा था। 


शातिर अपराधी छोटू यादव 10 अक्टूबर 2020 को रोह थाना के महकार गांव में हत्या के मामले में वांछित आरोपी था। उसकी गिरफ्तारी 8 जुलाई 2022 को कर ली गई थी लेकिन 15 जुलाई 2022 को वह पुलिस को चकमा देकर सदर अस्पताल से फरार हो गया था। तब से लेकर वह लगातार फरार चल रहा था। उसके ऊपर रोह थाना में हत्या, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं पुलिस टीम पर हमला के कई कांड दर्ज है।


फरार अभियुक्त छोटू यादव के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारीकर रही थी लेकिन वह लगातार चकमा दे रहा था। कोर्ट के आदेश पर उसके घर की कुर्की भी की गई थी। बाद में एसटीएफ द्वारा 2 लाख का इनाम की घोषणा की गई थी। इसी दौरान नवादा पुलिस को सूचना मिली कि छोटू रंगदारी की रकम वसूलने के लिए नवादा आ रहा था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता