ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

बिहार पुलिस के दारोगा की दबंगई, दुकानदार को बिना गलती के पीटा, देखिए वीडियो

समस्तीपुरः बिहार पुलिस के दारोगा की दबंगई समस्तीपुर में देखने को मिली है. दारोगा मोबाइल दुकानदार को बिना गलती के पीट दिया. जिसके बाद नाराज लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा किया और दारो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

समस्तीपुरः बिहार पुलिस के दारोगा की दबंगई समस्तीपुर में देखने को मिली है. दारोगा मोबाइल दुकानदार को बिना गलती के पीट दिया. जिसके बाद नाराज लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा किया और दारोगा पर कार्रवाई की मांग की. घटना समस्तीपुर के रामबाबू चौक के पास की है.

किसी ने बना लिया वीडियो

दारोगा सागर मार्केट में स्थित एक मोबाइल दुकान पर पहुंचकर दुकानदार मो. शाहिल के साथ पहले बहस और गाली गलौज किया फिर एक थप्पड़ मारा. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया. दुकानदार ने थाना प्रभारी और एसपी को वीडियो दिखाते हुए मारपीट करने वाले दारोगा पर कार्रवाई की मांग की है.

मोबाइल बदलने का बना रहे थे दवाब

बताया जा रहा है कि किसी शख्स ने एक मोबाइल खरीदा था. जिसे बदलने का दबाव दारोगा उस दुकानदार पर डाल रहे थे. लेकिन मोबाइल का पैक खुलने के बाद दुकानदार वह मोबाइल बदलने को तैयार नहीं था. इसी से नाराज नगर थाना के दारोगा अनिल कुमार सिंह ने उसकी पिटाई कर दी. यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग ऐसे पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है. एसपी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में भी आया है और उन्होंने नगर थाना प्रभारी को मामले की जांच करने का आदेश दिया है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता