ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान

बिहार पुलिस को एजाज लकड़वाला के बारे में नहीं थी जानकारी, सिर्फ गिरफ्तारी में मुंबई पुलिस को किया सहयोग

PATNA: दाऊद इब्राहिम के करीबी गैंगस्टर एजाज लकड़वाला राजधानी पटना में रह रहा था, लेकिन इसके बारे में बिहार पुलिस को कुछ पता तक नहीं था. लेकिन इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को लग गई थी.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: दाऊद इब्राहिम के करीबी गैंगस्टर एजाज लकड़वाला राजधानी पटना में रह रहा था, लेकिन इसके बारे में बिहार पुलिस को कुछ पता तक नहीं था. लेकिन इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को लग गई थी. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने पटना पहुंची और बिहार पुलिस से गिरफ्तारी में सहयोग मांगा. 

केस के बारे में जानकारी तक नहीं

एडीजी अमित कुमार ने कहा कि कल मुंबई पुलिस की टीम पटना आई थी. मीठापुर एरिया में एक अपराधी के बारे में होने की जानकारी दी और गिरफ्तारी में सहयोग मांगा. जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तारी की कार्रवाई होने के बाद मुंबई पुलिस उसको अपने साथ ले गई है. एडीजी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि लकड़वाला पर किस तरह का मामला दर्ज है. उन्होंने कहा कि जांच कर रही एजेंसी ही उसके बारे में जानकारी दे सकती हैं. हमलोगों से सिर्फ गिरफ्तारी के बारे में सहयोग मांगा था.

मीठापुर से हुई गिरफ्तारी

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र इलाके से एजाज लकड़ावाला की गिरफ्तारी हुई है. बताया जा रहा है कि वह मीठापुर बस स्टैंड से बस पकड़ने की तैयारी में था. मिल रही जानकारी के मुताबिक लकड़ावाला बस से दरभंगा-मधुबनी जाने की तैयारी में था. माना जा रहा है कि दरभंगा-मधुबनी के रास्ते उसकी नेपाल जाने की योजना थी. अंडरवर्ल्‍ड सरगना दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी एजाज लकड़ावाला पिछले काफी सालों से फरार चल रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम ने लकड़ावाला को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है. पुलिस ने लकड़ावाला को कोर्ट में पेश किया. पेशी के बाद कोर्ट ने उसे 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. लकड़ावाला के खिलाफ मुंबई और दिल्ली में दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है. जिसमें रंगदारी, वसूली, हत्या और फिरौती वसूलने के मामले शामिल हैं. 




टैग्स