ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: बिहार पुलिस की शराब पार्टी का भंडाफोड़,वायरल हुई पुलिस की पार्टी! 6 निलंबित

Bihar News: छपरा के भगवानबाजार थाना क्षेत्र में शराब पार्टी करते पकड़े गए नाका प्रभारी और पांच अन्य लोग अब जेल भेजे जा चुके हैं। इस कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Bihar Police, Alcohol Ban, SSP Raid, Chapra News, Police Corruption, Suspension, Liquor Party, Saran District, Godnac Checkpost, Arrested Cops, Law Violation in Uniform, SSP Dr. Kumar Ashish Action, प
छपरा में पुलिस पार्टी पर टूटा SSP का कहर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News: जिसे शराबबंदी कानून की निगरानी का जिम्मा मिला था, वही कानून तोड़ते पकड़ा गया। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी नाके पर गुरुवार देर रात एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने छापेमारी कर नाका प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्याम बिहारी पांडेय सहित पांच अन्य को शराब पार्टी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।


एसएसपी ने बताया कि नाका प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से शराब की बोतलें, स्टील की थालियाँ, सिगरेट के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक आदि बरामद किए गए हैं। पार्टी में शामिल एक व्यक्ति भागने में सफल रहा, जबकि शेष पांच को मौके से गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


इससे पहले मशरक के उत्पाद थाना में भी पुलिसकर्मियों के शराब पार्टी करने का मामला सामने आया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी पकड़े गए थे। यह घटना एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून की जमीनी सच्चाई पर सवाल खड़े करती है।