ब्रेकिंग
पूर्णिया में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, पप्पू यादव ने किया 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावाबिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारीनो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेपूर्णिया में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, पप्पू यादव ने किया 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावाबिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारीनो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

बिहार : पत्नी खुबसूरत नहीं थी तो पति ने ही रच दी हत्या की साजिश, दो लाख में कर दिया जान का सौदा

ARRAH : आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़कागांव अख्तियारपुर के पास दंपति को गोली मारने की घटना का भोजपुर पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुल

बिहार : पत्नी खुबसूरत नहीं थी तो पति ने ही रच दी हत्या की साजिश, दो लाख में कर दिया जान का सौदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़कागांव अख्तियारपुर के पास दंपति को गोली मारने की घटना का भोजपुर पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति उत्तम कुमार ने ही सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या कराने की साजिश रची थी। आरोपी उत्तम कुमार को उसकी पत्नी पसंद नहीं थी। इस बात की जानकारी भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने दी।


भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते 31 अगस्त की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थी। जिसमे पत्नी को 5 गोली मारी गई थी और पति को एक गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल महिला अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। आरोपी पति बड़का गांव के पास रूद्र सेल के सामने सड़क पर अपनी बाइक रोककर खड़ा था। तब बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दोनों पति-पत्नी को गोली मार दी थी। गोलीबारी की इस घटना में महिला को पांच गोलियां लगी थी जबकि आरोपी पति को एक गोली लगी थी।


एसपी ने बताया कि यह एक ब्लाइंड केस था लेकिन इलाज के दौरान जख्मी पत्नी ने पति के द्वारा गोली मरवाने का आरोप लगाया था। मामले के जांच के लिए एएसपी ने नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने महज 48 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर लिया। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या करवाने के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी देने की भी बात कही थी। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल, दो गोली, बाइक और एक मोबाइल को बरामद किया है।