ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशे का कारोबार: पटना में लग्जरी कार से गांजा की बड़ी खेप जब्त, लेडी स्मगलर समेत दो अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी के बीच सूखे नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई। मोकामा पुलिस ने सिमरिया-बख्तियारपुर फोरलेन पर लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से लाखों रुपये का गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: शराबबंदी के बाद बिहार में बड़े पैमाने पर सूखे नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों में फैले इस नशे के कारोबार को लेकर विपक्ष के साथ साथ सत्ताधारी दल के नेता भी सवाल उठा चुके हैं। पटना में पुलिस ने लग्जरी कार से भारी मात्रा में गांजा की खेप को जब्त किया है।



जानकारी के मुताबिक, मोकामा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। गाड़ी में बने खुफिया तहखाना में गांजा के पैकेट रखे गए थे। सिमरिया-बख्तियारपुर फोरलेन पर शिवनार मोड़ के पास पुलिस ने लक्जरी गाड़ी को रोक कर तलाशी ली।



मजिस्ट्रेट लवली कुमारी की मौजूदगी में ली गई तलाशी में लाखों रुपये का गांजा बरामद हुआ है। गांजा की खेप कटिहार से वैशाली जिले के राघोपुर पहुंचाई जा रही थी। मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने गांजा बरामद होते ही गाड़ी पर सवार लेडी तस्कर कनक देवी और जलेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।



लेडी तस्कर कनक देवी पटना की रहने वाली बतायी जा रही है और जलेश्वर यादव पटना के काला दियारा ग्यासपुर का निवासी है। मोकामा पुलिस अभी गाड़ी की तलाशी कर रही है। जब्त गांजा की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता