ब्रेकिंग
बिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावित

बिहार : पटना में फ्लिपकार्ट के स्टाफ को मारी गोली, हालत नाजुक, घात लगाए अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के एक स्टाफ को गोली मार दी है। घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गय

बिहार : पटना में फ्लिपकार्ट के स्टाफ को मारी गोली, हालत नाजुक, घात लगाए अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के एक स्टाफ को गोली मार दी है। घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही फ्लिपकार्ट के अन्य कर्मियों ने विरोध शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि बिहटा के अम्हारा स्थित फ्लिपकार्ट के महिंद्रा लॉजिस्टिक गोदाम से बाहर निकल रहे एक स्टाफ पर बुधवार की देर रात अपराधियों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने घायल सतीश कुमार श्रीवास्तव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


इलाके के लोगों ने बताया कि बुधवार की देर शाम सतीश गोदाम से बाहर निकल रहा था इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना से आक्रोशित फ्लिपकार्ट के अन्य कर्मियों ने इसका जमकर विरोध किया। उनका कहना था कि इलाके में अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है बावजूद इसके पुलिस की गश्ती ठीक तरीके से नहीं करती।