ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

बिहार : मामूली बात पर हैवान बन गया पति, प्रेशर कुकर से वार कर पत्नी को कर दिया लहूलुहान

JAMUI : जमुई में घरेलू विवाद में एक पति ने किचन में खाना बना रही पत्नी पर प्रेशर कुकर से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बिहार : मामूली बात पर हैवान बन गया पति, प्रेशर कुकर से वार कर पत्नी को कर दिया लहूलुहान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : जमुई में घरेलू विवाद में एक पति ने किचन में खाना बना रही पत्नी पर प्रेशर कुकर से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना झाझा थानाक्षेत्र के पिपराडीह मुहल्ले की है।


घायल महिला की पहचान झाझा थानाक्षेत्र के सर्किल नंबर एक के बांझी कुसुम के रहने वाले अनिल कुमार हेम्ब्रम की पत्नी सरीता टुडु के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनिल हेम्ब्रम करीब 6 दिन पूर्व दिल्ली से मजदूरी करके अपने घर लौटा था। शनिवार की सुबह पत्नी और पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।


पति-पत्नी के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि अनिल हेम्ब्रम अपना आपा खो बैठा और रसोई में खाना बना रही पत्नी के पास पहुंचा। उसने वहां पड़े प्रेशर कुकर से पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना जबरदस्त था कि महिला खून से अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


खून से लथपथ महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। सदर अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता