ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार: पारिवारिक विवाद में महिला का मर्डर, पति पर ही हत्या करने का आरोप

GOPALGANJ: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बिहार: पारिवारिक विवाद में महिला का मर्डर, पति पर ही हत्या करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है, जहां आपसी विवाद को लेकर एक विवाहिता की दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि मृतका के पति पर ही लगा है। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव की है।


बताया जा रहा है कि जादोपुर थाना इलाके के हरिहरपुर गांव निवासी साजिया खातून की शादी दो वर्ष पूर्व नगर थाना के तुरकहा गांव निवासी कौशर अली से बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में किसी न किसी बात को लेकर पत्नी और पति के बीच झगड़ा होता रहता था। दोनों का एक 6 महीने के बच्चा भी था। परिजनों का आरोप है कि पति और सास ने मिलकर साजिया की हत्या कर दी है।


इधर, मृतका के मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता