ब्रेकिंग
प्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवाल

बिहार : परिवहन मंत्री शीला मंडल की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 5 जवान घायल

SHEKHPURA : बड़ी खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां एक बेकाबू ट्रक ने परिवहन मंत्री शीला मंडल की एस्कॉर्ट गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर से जहां एस्कॉर्ट गाड़ी बुरी तरह

बिहार : परिवहन मंत्री शीला मंडल की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 5 जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA : बड़ी खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां एक बेकाबू ट्रक ने परिवहन मंत्री शीला मंडल की एस्कॉर्ट गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर से जहां एस्कॉर्ट गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं गाड़ी पर सवार BMS के 5 जवान घायल हो गये। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी ओपी अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में तीन जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है।


सभी घायल जवान नालंदा के डीटीओ कार्यालय के बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज कराया जा रहा है। पूरे मामले पर प्रभारी ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।