ब्रेकिंग
अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट

पंचायत चुनाव : वोटरों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, EVM क्रमांक में हेरफेर करने का आरोप

VAISHALI : बिहार में आज पंचायत चुनाव को लेकर तीसरे चरण की वोटिंग जारी है. इसी बीच वैशाली जिले में मतदान के दौरान लोगों द्वारा बवाल करने का मामला सामने आया है. लोगों का आरोप है

पंचायत चुनाव : वोटरों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, EVM क्रमांक में हेरफेर करने का आरोप
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI : बिहार में आज पंचायत चुनाव को लेकर तीसरे चरण की वोटिंग जारी है. इसी बीच वैशाली जिले में मतदान के दौरान लोगों द्वारा बवाल करने का मामला सामने आया है. लोगों का आरोप है कि EVM क्रमांक में गड़बड़ी की गई है. हंगामा कर रहे लोग वोटिंग रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इधर, बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी लोगों ने धक्का-मुक्की की और सड़क जाम करने का प्रयास किया. इस सब की सूचना पर एसपी पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल किया. 


हाजीपुर के जंदाहा में आज पंचायत चुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है. लेकिन इसी बीच चांदसराय के बूथ संख्या 255 पर लोगों ने जबरदस्त बवाल काटना शुरू कर दिया. वोटिंग के दौरान हंगामा कर रहे लोग बूथ के अंदर घुस आये और वोटिंग रद्द करने की मांग करने लगे. लोगों को रोकने के क्रम में बूथ पर मौजूद पुलिस से धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई. 


दरअसल, पंचायत चुनाव में समिति प्रत्याशी के पद पर लड़ रही एक महिला प्रत्याशी वीणा सिन्हा के समर्थकों ने बवाल मचाया था. महिला प्रत्याशी ने बताया कि 3 प्रत्याशियों के चुनाव आयोग द्वारा आवंटित चिन्ह और EVM क्रमांक में हेरफेर कर दी गई है. बूथ के बाहर महिला प्रत्याशी और उनके समर्थक आयोग द्वारा आवंटित चिन्ह वाले पोस्टर के साथ विरोध करने लगे.


महिला प्रत्याशी ने अपने आरोपों के समर्थन में आयोग द्वारा आवंटित पत्र भी दिखाया. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया और बूथ पर खूब हंगामा किया. बवाल की सूचना पर एसपी खुद भारी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे. पुलिस की टीम ने सड़क जाम कर रहे लोगों को खदेड़ दिया. 


इधर मौके पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट अमित अमन ने आरोपों की जांच करने की बात कही है. साथ ही हंगामे और बवाल कर रहे लोगों से चुनाव में गड़बड़ी नहीं पैदा करने की बात कही. गड़बड़ी का आरोप लगा रही महिला प्रत्याशी ने अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है, जिसपर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता